त्रिलोक त्यागी अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चै0 अजित सिंह के आवास पर त्रिलोक त्यागी अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चै0 अजित सिंह तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चैधरी भी उपस्थित थे। श्री त्यागी पूर्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। सपा की जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने रालोद से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि सपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यहां से 85 प्रतिशत राजस्व का अर्जन होता है लेकिन इसके विकास पर 15 से 17 प्रतिशत ही धन खर्च किया जाता है। जितना धन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खर्च किया जाता है उतना मध्य उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले पर खर्च किया जाता है। सपा मुखिया अपने भाईयों और कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुके हैं। सपा अब अपराधियों की पार्टी बन गई है तथा अच्छे लोगों की उपेक्षा की जा रही है। त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में सपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधाकर त्यागी, खेकड़ा ब्लाॅक प्रमुख आशाराम त्यागी, चै0 अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित त्यागी, गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण शर्मा, जाकिर चैधरी डबारसी, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष ओडी त्यागी, मो0 कदीर प्रधान पिपलैड़ा, पवन शर्मा, विजेन्द्र यादव, जितेन्द्र त्यागी, लुकमान चैधरी मसूरी, नजरियाब प्रधान तथा आबिद प्रधान आदि पदाधिकारियों समेत हजारों समर्थक रालोद में शामिल हुए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti