थाना पुलिस में नहीं हो रही अबला विधवा के दर्द की फरियाद

पिटाई से बुरी तरह घायल सुनीता उपचार के दौरान 

 

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के नगला भीमनगर की विधवा महिला सुनीता पत्नि करन सिंह अपने साथ हुई मारपीट की घटना फरियाद लेकर थाने के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गयी। लेकिन इस विधवा महिला सुनीता की फरियाद सुनने के लिये थाना पुलिस पर समय नही है। एक सप्ताह पहले विधवा महिला सुनीता से पडोस के रमेश पुत्र दौली निवासी नगला भीम नगर की आपस में विवाद हो गया और विवाद इतना बड गया कि गया विधवा महिला सुनीता को बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वही किसी तरह अन्य पडोसियों के सहयोग से महिला ने जान बचाकर इस घटना की जानकारी पीडित महिला ने गोवर्धन पुलिस को दी। लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपियो को पकडने नही गयी है। विधवा महिला सुनीता न्याय की गुहार लगाने के लिये दस दिन से थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन थाना पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login