थाना बल्देव क्षेत्र में सर्राफा बाजार में हुई लूट का खुलासा

पुलिस लाइन सभागार में लूट के आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपीआरए अजय कुमार

मथुरा। थाना क्षेत्र महावन के अन्तर्गत विगत 18 जून को एक स्वर्णकार के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 हजार रूपये व एक तमंचा आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। जबकि उसके तीन अन्य साथियोें की अभी भी तलाश जारी है।

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र महावन के अन्तर्गत विगत सांय 6ः45 बजे थाना पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन में क्षेत्र में विगत दिनांक 18 जून 2015 को हुई एक स्वर्णकार के साथ हुई 25 अंगूठियों की लूट के आरोपी अभियुक्त आकाश पुत्र मोहन चन्द्र निवासी पवेशरा थाना राया जिला मथुरा को एस0ओ0जी0 टीम के सहयोग से ग्राम दौलतपुर यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयीं अॅगूठियों की बिक्री कर हिस्से में आये रूपयों में से 10000 रूपये तथा एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस नाजायज व चोरी की एक मोटर साईकिल पल्सर 220 सीसी व थाना राया से लूटा गया एक मोबाइल इन्टैक्स सम्बन्धित मु0अ0सं0 350/2015 धारा 392 भादवि बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि लूट की उक्त दोंनों घटनाओं में उसके साथी आला उर्फ शान्ती स्वरूप पुत्र दर्याव सिंह निवासी पवेशरा थाना राया मथुरा व प्रेमपाल पुत्र देवो उर्फ देवेन्द्र जाट निवासी नगला ताज थाना महावन मथुरा व बन्टी पुत्र रामवीर निवासी जायशा थाना राया मथुरा भी थे जो अभी तक फरार चल रहे हैं। अभियुक्त द्वारा एक लूट थाना जमुनापार में भी करना भी स्वीकार किया गया है जिसमे सह अभियुक्त प्रेमपाल उपरोक्त भी शामिल था। पुलिस ने फिलहाल आकाश पुत्र मोहनचन्द्र को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन उसके साथियों प्रेमपाल, आला उर्फ शान्ती स्वरूप, बन्टी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है उनकी तलाश जारी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti