थ्रिलर फिल्म रणबांका में रवि किशन व मनीष पाॅल ने दिखाया अपना रंग

मथुरा। ब्रज की ओर आकर्षित होते बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यहां लगातार फिल्मों की शूटिंग कर रहे है। उन्हें ब्रज काफी लुभा रहा है। विगत सप्ताह से ब्रज नगरी में हिन्दी फीचर फिल्म रणबंका की शूटिंग विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। शनिवार को इसकी शूटिंग मथुरा के इण्डस्ट्रीयल एरिया में हुई। इस दौरान अभिनेत्री के अपहरण का दृश्य व रवि किशन की हत्या का दृश्य फिल्माया गया। इस फिल्म में मनीष पाॅल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। मनीष पाॅल की यह बड़े पर्दे पर बतौर हीरो पहली फिल्म है। जिसमें मनीष पाॅल ने अपने जबरदस्त अभिनय से साथी कलाकारों का मन मोह लिया है। मनीष पाॅल ने बताया कि ब्रज में आकर उनको काफी शान्ती मिल रही है। प्रोडयूसर अजय यादव ने बताया कि हमको ब्रजवासियों के साथ साथ प्रशासन का काफी सहयोग मिल रहा है। हमारे ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। शूटिंग देखने आये लोगों ने रवि किशन व मनीष पाॅल के ऊपर फिल्माये गए एक्शन सीन को अपने आँखों के सामने देख काफी प्रफुल्लित हुए। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti