दंगल में पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम

मथुरा। श्री हित हरिवंश महाप्रभु की जन्मस्थली गाँव बाद में बाद दंगल कमेटी द्वारा विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। जिसमे दूर-दूर के पहलवानों ने बढ-चढकर भाग लिया। मल्ल-विध्या बृज में सदियों से चली आ रही है। ये हमारी संस्कृति की एक अनमोल द्यरोहर है। जिसका वर्णन शास्त्रों में भी मिलता है। दंगल के माध्यम से नये-नये युवाओं को जो की मल्ल-विध्या में रूचि रखते हैं, अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। दंगल की शुरुआत कमेटी ने 51 रुपये की कुश्ती कराकर की। इसके बाद ये क्रम 51 रुपये से बढकर 11000 रु की कुश्ती तक पहुँच गया। अंत में आखिरी कुश्ती 1 लाख 1 हजार  की सोनू पहलवान हिन्द-केसरी, अखाडा दिल्ली व शिब्बो पहलवान बृज केसरी, अखाडा भूतेश्वर के बीच हुयी। जो की दोनों पहलवानो द्वारा काफी घेर करने के बाद बराबर पर छूटी। आखिरी कुश्ती पर पहलवानो के हाथ ठाघ् जितेन्द्र सिंह व गंगा सिटी के डायरेक्टर बनीसिंह यादव ने मिलवाये। इस दौरान सुनील त्यागी, बिहारीसिंह मेजर, ठाघ् बालो सिंह, विपिन पाण्डेय, बाली ठाकुर आदि कमेटी के सदस्यों के अलावा एसओ रिफाइनरी छोटेलाल यादव, ठघ् जितेन्द्र सिंह, बनीसिंह यादव, दिनेश सिंह तरकर, ठा. रामजीलाल आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti