दबंग छवि के उम्मीदवारों के सहारे यूपी फतह की सपा की कोशिश

दबंग छवि के उम्मीदवारों के सहारे यूपी फतह की सपा की कोशिशलखनऊ। स्वच्छ छवि के सहारे चुनाव में उतरने का सीएम अखिलेश की मंशा पर पानी फेरते हुए आज समाजवादी पार्टी ने दबंगों को टिकट दिया है। सपा ने अपने विधानसभा चुनाव को इन्ही दबंग छवि के बलबूते जीतकर दोबारा सरकार बनाना चाह रही है, इसीक्रम में आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अतीक अहमद, मुख़्तार के भाई और भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई डिम्पल को टिकट दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसनुद्दीन सिद्दीकी समेत 23 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमे पार्टी के कद्दावर मंत्री कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के बेटे और बसपा के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बर्खास्त कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के भाई डिम्पल सिंह व बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई के अलावा बाहुबली सांसद रहे अतीक अहमद को भी टिकट दिया है। यह घोषणा कल सीएम अखिलेश के मोहम्मद आब्दी के सिंचाई विभाग के सलाहकार बनने के 24 घण्टे के अंदर शिवपाल द्वारा किया गया है। इसके साथ ही शिवपाल द्वारा 6 विकेट भी गिरा कर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा भी की गई है। साभार-khaskhabar.com

 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login