भरतपुर गेट पुलिस मामले को दबाने में जुटी
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित केआर डिग्री कालेज के गेट पर आज एक दबंग ने युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप् से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस का उपनिरीक्षक मामले को दबाने के प्रयास में पीडि़त को ही हड़काने लगा। घायल युवक के परिजनों ने उपचार कराने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को उक्त घटना की जानकारी दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की पुलिस चैकी बागबहादुर क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी राहुल उर्फ मन्नू पुत्र मुकेश चैरसिया बुधवार सायं करीब तीन बजे बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान केआर डिग्री कालेज के सामने उसे नंदन पुत्र लौहरे निवासी नानकनगर नामक दबंग युवक ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। युवक ने पेट पर मारे जा रहे चाकू का बचाव किया। तो उसका हाथ गंभीर रूप से कटकर घायल हो गया। घायल राहुल की चीख सुनकर पड़ौस के लोगों को उधर आते देख हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा घटना की जानकारी भरतपुर गेट चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले को मामूली व आपसी घटना बताते हुए सुलहनामा करने की बात कह मौके से चले गए। घायल व उसके परिजनों को इस दबंग का डर सता रहा है तथा आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दे आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करने की बात कह रहे हैं।





