
मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान मथुरा में निःशुल्क पेट, लिवर, आन्त रोग परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में फरीदाबाद के सर्वोदय हास्पीटल के सीनियर गैस्टोलाजिस्ट डा0 रामचन्द्र सोनी द्वारा 148 मरीजों को उपचार कर निःशुल्क सेवाए दी गई। संस्थान के मंत्री राजेन्द्र कुमार दाल वाले व उपमंत्री राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधार्थ अब डा0 सोनी संस्थान में प्रत्येक माह पहलें व तीसरे बुधवार को ओपीडी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अपनी सेवाए प्रदान कर पीडि़त मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श देगे। उन्होंने बताया कि इनकी सेवाओं से उपरोक्त रोगों के मरीजों को विशेषज्ञ की सेवाए प्राप्त हो सकेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS