दरोगा की दबंगई से क्षेत्रीय जनता मे रोष व्याप्त

राया। कस्बा राया के निवासी कुछ लोगों ने थाना मे तैनात एक दरोगा व कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार विशाल पुत्र राम मगन, संजय पुत्र महावीर व अमित चांट पकौड़ी की ढकेल लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं इन लोगों ने बताया कि वह अपने पत्नी बच्चों के साथ रामलीला देखने गए थे तभी वाहन खड़े दरोगा व कांस्टेबल ने इन्हें मरना पीटना शुरू कर दिया। जिससे ये बुरी तरह घायल हो गए। इन लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश बंसल व एक लोकदल के नेता से की। जिस पर ये लोग घायल युवकों को लेकर थाने पहुँचे और उक्त दरोगा व सिपाही की शिकायत थाना प्रभारी राजा सिंह से की। इस पर थाना प्रभारी ने जाँच का आश्वासन देकर कार्यवाही की बात कही ऐसे ही कई मामले सामने आये हैं। जिन पर लोगो ने ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों मे भरी आक्रोश व्याप्त है। दरोगा व सिपाही की गुण्डई सिर चढ़कर बोल रही है। लोगों ने इसकी शिकायत कप्तान से करने की बात कह कार्यवाही की माँग की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti