दरोगा से पिस्टल लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी है योगेन्द्र

मथुरा। थाना नौहझील के गांव रायपुर में दरोगा से पिस्टल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नौहझील के गांव रायपुर में गत दिनों ड्यूटी पर तैनात दरोगा धर्मेश यादव से सरकारी पिस्टल लूटने और पुलिस पर फायरिंग करने वाले योगेन्द्र उर्फ योगेश पुत्र शंकर लाल निवासी बादई कटैलिया की तलाश में कल रात नौहझील पुलिस ने दबिश दी। योगेन्द्र को पकड़ने क ेलिए तीन टीमें गठित की गयी थीं। पुलिस ने दबिश के बाद योगेेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के तमंचे, कारतूस, दो किलो गंाजा, बिना नम्बर की पल्सर बाइक भी बरामद की है। बताते हैं कि योगेन्द्र पांच हजार का इनामी बदमाश था।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti