दर्जन भर पशुओं की मौत से मची पशुपालकों में दहशत

फरह। गांव शाहपुर मेें छोटे बड़े करीब एक दर्जन पशुओं की हुई अचानक ही दो दिन के अन्दर मौतों से गांव के पशुपालकों में दहशत व्याप्त हो गई है। शाहपुर गांव में पिछले 2-3 दिनों के अन्दर एक के बाद एक करीब एक दर्जन छोटे बड़े पशुओं की मौत हो गई जिसमें बलराम के एक, लाखन के दो, रौतान का एक, ओम प्रकाश के तीन, रामबाबू का एक व मोहन के एक पशु की मौत हो चुकी है जिससे गांॅव के पशुपालकों के अलावा आस पास के गाॅवों के पशुपालक भी दहशत में है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण उनके गांव में इस तरह से पशुओं की मौत हो रही है। वहीं सूचना पर गांव में पशु अस्पताल प्रभारी डा0 एस0के0 गंगवार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ पहुंचकर टीकाकरण करवाया और बताया कि निमोनिया के लक्षण इन पशुओं में पाये गये है। जो कि गत दिनों में हुई बरसात से संभव है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti