मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ठा. बिहाजी मंदिर में दर्शन करने आयी एक श्रद्धालु महिला की सोने की जंजीर तोड़कर उठाईगीरे फरार हो गये। घटना से मंदिर में हड़कंप मच गया। आये दिन बिहारजी मंदिर में महिलाओं के पर्स और जंजीर खींचने की घटनाएं आम बात हो गयी है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढीली है जिसका लाभ जेबकट उठाते हैं। आज ऐसी ही एक घटना करीब ग्यारह बजे हुयी जब राजामंड्री आंध्रप्रदेश निवासी महिला वीए लक्ष्मी पत्नी एनजीवी पापाराव एडवोकेट दर्शन करने जैसे ही घुसी, तभी पीछे से किसी ने उसकी 45 ग्राम वजनी सोने की जंजीर पार कर दी। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर वृन्दावन कोतवाली को लिखित में दी है।





