पीएम मोदी का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस जन के कार्यकर्ता
मथुरा। आज युवा कांग्रेस ने हैदराबाद में दलित छात्र रोहित बेमुला के प्रति भाजपा नेताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न से आत्महत्या करने पर मजबूर हुए छात्र के प्रति होलीगेट पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया।
आज मथुरा वृंदावन के युवा कांग्रेस ने हैदराबाद में दलित छात्र रोहित बेमुला को बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व बंडारू दत्तात्रेय एवं एबीपी के उत्पीड़न से आत्महत्या करने को मजबूर करने के विरोध में एवं दिल्ली में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में शहर के होलीगेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।
इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पं. यतेन्द्र मुकद्दम ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार केन्द्र में बनी है तब से इसके मंत्रियों द्वारा असहिष्णुता एवं नफरत पैदा करने वाले बयानों से देश में एक भय व नफरत का माहौल बन गया है। युवा कांग्रेस ने स्मृति ईरानी एवं बीजेपी के बंडारू दत्तात्रेय दोनों से इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश सचिव यूपीसीसी मलिक अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार आई है तब से इनकी दमनकारी गरीब विरेाधी नीतियों से देश का किसान एवं दलित आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, जिलानी कादरी, विनोद शर्मा, अतुल भारद्वाज, दीपक वर्मा, कासिम खांन, विनेश सनवाल, ओमवीर सिंह, गुडडू, देवेन्द्र भटनागर, सलमान खांन, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।





