
मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने अपने दहेज लोभी पति व अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व उत्पीड़न कर घर से वाहर निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती राजकुमारी पत्नी सागर निवासी थाने के पीछें गोवर्धन मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति सागर पुत्र रमेश निवासी सैनिक एन्कलेब सैक्टर 5 थाना नरौली नई दिल्ली ने अपने आठ अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज में एक कार की माॅग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिंक उत्पीड़न किया तथा इस पर भी माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को अवगत कराया उसके बाद परिजनों के साथ थाना गोवर्धन पहुंची जहाॅ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आला अधिकारियों के आदेश पर जनपद के महिला थाने में पति सहित आठ अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। वहीं थाना गोबिन्द नगर में श्रीमती तबस्सुम उर्फ गुडि़या पत्नी शहनवाज निवासी जयसिंहपुरा गोबिन्द नगर ने अपने पति शाहनवाज पुत्र शकील निवासी जय़सिंहपुरा के विरूद्व दहेज में 2 लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं करने पर शारीरिक व मानसिंक उत्पीड़न करना तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जाॅच कर रही हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS