मथुरा । जनपद में दहेज उत्पीड़न के चार मामले दर्ज हुये है। थाना हाइवे अन्तर्गत हरीकुंज काॅलोनी निवासी सतीश चन्द ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी बहिन के ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में दस लाख की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीडन किया जा रहा है। इस सम्बन्घ में मोहित पुत्र कपिलदेव निवासी फेस-2 चन्दनवन हाइवे आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना मगोर्रा अन्तर्गत नगला देव निवासी बनन सिंह की पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी ओठी चार बीघा थाना शमसादबाद आगरा आदि 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। वहीं थाना गोविन्द नगर के मटिया गेट निवासी अकरोज उस्मानी पत्नी सलमान ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति सलमान पुत्र कमरूददीन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना गोवर्धन के जूल्हैनी निवासी ऊषा पुत्री रघुवीर ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पप्पू पुत्र रामकिशन निवासी अक्रूर वृन्दावन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।





