मथुरा। जनपद के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर तीन विवाहितों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट तीनों विवाहिताओं ने अपने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के महिला थाने में श्रीमती नुपूर गोस्वामी पुत्री मिटठन लाल गोस्वामी, निवासी 51 जेजे बिला हनुमान वाग वृन्दावन ने अपने पति नीरज शर्मा पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ए 228 सेक्टर 9 न्यू विजय नगर कालोनी विजय नगर गाजियाबाद ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
वहीं दूसरी घटना भी इसी महिला थाने में श्रीमती अन्जली पुत्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल निवासी भूतेश्वर मथुरा ने अपने पति सौरभ पुत्र दयाराम निवासी इन्द्रपुरम गाजियावाद सहित पाॅच अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
तीसरी घटना भी जनपद के महिला थाने में विवाहिता के पिता कालीचरण पुत्र स्व0 निहाल सिंह निवासी जरोलिया खण्ड हसनपुर थाना नौहझील ने अपने पुत्री श्रीमती रजनी के पति महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी बहके थाना डीग भरतपुर राजस्थान सहित 5 अन्य के विरूद्व दहेज में एक कार तथा अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर रजनी के साथ गाली गलोज करते हुए मारपीट करना तथा पति महेश द्वारा रजनी के साथ अपकृतिक मैथुन करना तथा ससुराल से तीन लाख रूपयें की रकम उधर लेने के बाद वापस नहीं करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने तीनों मामलों को दर्ज कर घटनाओं की जाॅच शुरू कर दी हैं।





