मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने विवाहिता द्वारा दहेज नहीं लाने पर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्यारेलाल पुत्र निहाल सिंह निवासी अलीनगर कैगरा थाना टुण्डला फिरोजाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छिद्दी सिंह पुत्र दशरथ सिंेह निवासी चैकीपुरा थाना फरह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के साथ मिलकर दहेज में बाइक नहीं लाने पर राजकुमार 24 वर्ष के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससें वाल वाल बच जाने पर पुनः जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में इशू पुत्र मेटू निवासी ग्राम विशम्बरा थाना शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री के फरीदा के पति साजिद पुत्र हसन मौहम्मद निवासी रावल थाना पुन्हाना नूह मेवात हरियाणा आदि चार अन्य के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS