मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता की आग लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रजलाल पुत्र प्यारेलाल निवासी अल्लीका सदर पलवल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री पिंकी के पति राजू पुत्र बिरजी निवासी वठैन थाना कोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर पिंकेी का शरीरिक व मानसिंग उत्पीड़न किया तथा इस पर भी माॅग पुरी नहीं होने पर उसें आग लगाकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





