दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने की कोशिश

मथुरा। थाना हाईवें में विवाहिता ने दहेजी लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाकर हत्या किये जाने के प्रयास करने का आरोप लगातें हए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामूला दर्ज कर कार्याही शुरू कर दी है।ं 

मिली जानकारी के अनुसार रेखा यादव पुत्री बांके लाल यादव निवासी देव नगर थाना हाईवें ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति जोकेन्द्र यादव पुत्र राम गोपाल निवासी नगला महारी सिकन्दराऊ हाथरस ने अपने आध दर्जन अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेिज की माॅग पुरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे भी बच जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti