फांसी और छत से फैंककर दो सगी बहिनों को मारने की कोशिश
मथुरा । थाना रिफाइनरी अन्तर्गत गांव भाई में ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर दो सगी बहिनो का उत्पीड़न किया जा रहा है। गत दिन गुड्डन के गले में ससुरालीयों ने साड़ी का फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की और उसे छत से फैंक दिया तथा दूसरी पुत्री दीनू को कमरें में बंद कर दिया। ससुरालीयों के इस उत्पीड़न से तंग लड़कियों के पिता महावीर पुत्र हुकुम सिंह निवासी पिपरोठ थाना फरह ने बोली, पप्पन पुत्र सौदान, सौदान सिंह उसकी पत्नी सुन्दरवती बेटी लक्ष्मी निवासीगण भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़कियों के परिवारिजनों ने बताया कि घायल अवस्था में गुड्डन को चिकित्सा के लिये भेजा है।





