मथुरा। थाना बलदेव में दहेज से पीडि़त विवाहिता के पिता ने दहेज लोभी दामाद सहित उसके पाॅच अन्य परिजनों के विरूद्व न्यायालय के आदेश से दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ गाली गलोज कर जान से मारने की नियत से आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रमेशचन्द्र पुत्र लालाराम निवासी गढ़ी नगली थाना बलदेव ने न्यायालय से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री पूनम की शादी वेद प्रकाश पुत्र विजय सिंह निवासी छदगर थाना सादाबाद हाथरस के साथ किया था। शादी के बाद से ही वेद प्रकाश ने दहेज की माॅग को लेकर पूनम को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। कई बार समझा बुझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आये और इसी के तहत वेद प्रकाश ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से आग लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। जिसें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





