दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न

मथुरा। थाना जमुनापार स्थित सैय्यद मोड़ राया रोड में ब्याही विवाहिता प्रियंका के साथ उसके ससुरालीजनों ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताडि़त कर रहे हैं और उल्टे-सीधे कृत्य कर रहे हैं। विवाहिता प्रियंका पिता मायाराम पुत्र हजारीराम निवासी सोन मगोर्रा ने इस संबंध में दिनेश पुत्र अमर सिंह निवासी सैययद के पास राया रोड जमुनापार आदि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं माधवी पुत्र रूपमपाल निवासी पुष्पांजलि द्वारिका थाना हाईवे ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज न देने पर उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे हैं। गले में फांसी का फंदा डालकर उन्होंने मारने की कोशिश की। इस संबंध में आशीष गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम निवासी सर्वोदय नगर सेलर कम्पाउण्ड मुंबई आदि चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti