दहेज को प्रताडि़त कर विवाहिता को घर से निकाला

मथुरा। थाना राया में दहेज की पीडित विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों के विरूद्व प्रताडि़त करने तथा मारीपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह पुत्र मनीराम निवासी वासदानी नगला सिन्धी जिला फिरोजाबाद ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उसके बहन के पति सुरेश व उसकी माॅ ने अपने पाॅच अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज में की माॅग पूरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। अचानक घर पहुंची बहन को देख राजेन्द्र सिंह के होश उड़ गये। बहन ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई और दहेज लोभी ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुरालीजनों की तलाश शुरू कर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti