दहेज को लेकर दो विवाहिताओं का उत्पीड़न

दो लाख और स्विफ्ट न देने पर मार दी विवाहित

मथुरा। दहेज उत्पीड़न की अलग-अलग घटनाओं में जहां एक विवाहिता की दहेज लोभियों ने हत्या कर शव का दाह संस्कार कर दिया वहीं दूसरे मामले में विवाहिता का उत्पीड़न दर्ज कराया गया है। थाना कोसीकलां के गांव कामर में ब्याही विवाहिता पिंकी से अतिरिक्त दहेज में दो लाख और स्विफ्ट कार की मांग की गयी और न देने पर ससुरालीजनों ने उसे मार दिया और बिना सूचना के शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका के पिता चरन सिंह पुत्र मुंशी निवासी रेलवे जंक्शन बुलारा मानस पंजाब ने वीरेन्द्र पुत्र परसादी निवासी कामर कोसीकलां आदि पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया है। घटना 29 मई की बतायी गयी है। वहीं बाटी वृन्दावन निवासी मीरा पत्नी मनोज पुत्री लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि मुझसे व मेरी बहिन से ससुरालीजन दहेज में एक आल्टो कार और दो लाख रूपये की मंाग कर रहे हैं। न देने पर ये उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने अपने पति मनोज पुत्र डा. सज्जन सिंह उर्फ सजनी निवासी फतेहा थाना फरह आदि आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti