मथुरा। वृन्दावन में दहेज लोभी ससुरालीजनों से पीडि़त विवाहिता ने अपने पति सहित नौ अन्य ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती अमिणा पत्नी खलील पुत्री नन्हें खाॅ निवासी तेली पाड़ा किशोर पुरा वृन्दावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति खलील पुत्र मेहदी हसन निवासी कमलापुर थाना गान्धी पार्क अलीगढ़ ने अपने नौ अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटका दिया जिससें वाल वाल बच जाने पर मार पीट कर घर से निकाल दिया तथा स्त्री धन हडप लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





