दहेज न मिलने पर विवाहिता की मौत

दहेज न मिलने पर विवाहिता की मौतमथुरा। थाना शेरगढ के गांव पैगांव में ब्याही एक विवाहित को ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने पर फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने विवाहिता के परिजनों को इससे अवगत कराया। घटना के बाद ही ससुरालीजन गांव छोड़कर फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हुलवाना होडल के रहने वाले भीम सिंह ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय पूजा की शादी 16 माह पूर्व शेरगढ के गांव पैगांव में रहने वाले ओमी के पुत्र मनोज से की थी। शादी के बाद से ही मनोज विवाहिता को आये दिन शराब पीकर मारता-पीटता था और पैसे की मांग करता रहता था। शराब पीने के चलते उसने मृतका के परिजनों से दहेज में मिले सोने-चांदी के जेवरातों को भी बेच दिया था और आये दिन मृतका के परिजनों से पैसे की मंाग करता रहता था। सोमवार मनोज ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी पत्नी पूजा की हत्या कर दी और गांव छोड़कर पूरा परिवार भाग गया।

 घटना की सूचना जब पड़ोसियों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मृतका की मौत की खबर उसके परिवारीजनों को दी जिसके बाद परिवारीजन गांव में आ गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti