मथुरा । कोसीकलां क्षेत्र के मौहल्ले तालाबशाही निवासी सुनीता पुत्री हुकम सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज में कार और दो लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति विष्णु ससुर भरतो, सास राधा एवं पुष्पा, बिज्जो, बच्चू, गोपाल निवासी बिरलामंदिर मथुरा एवं राजेन्द्र निवासी खरौट कोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





