दहेज में 25 लाख नहीं लाने पर घर से निकाला

मथुरा। जनपद के महिला थाने में विवाहिता ने अपने दहेज लोभी पति व ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज में 25 लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सोनू कौन्तेय पत्नी राकेश कुमार कालेज पुत्री हरवीर सिंह निवासी हाल शान्ति नगर दामोदर पुरा थाना सदर बाजार मथुरा ने अपने पति राकेश कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी न0 943/ 40 श्याम नगर कालौनी थाना मथुरा गेट भरतपुर राजस्थान के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर दहेज के रूप में 25 लाख रूपयें की मांग पुरी नहीं करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा पेट में पल रहें बच्चें का उसकी बिना मर्जी के गर्भपात करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti