मथुरा। थाना बलदेव और हाईवे में दहेज लोभियों ने दहेज न मिलने पर दो विवाहिताओं को जलाकर मार डाला। बलदेव के गांव कठैला निवासी लालसिंह की बेटी पूनम को ससुरालीजनों ने दहेज में 200 वर्गगज का प्लाॅट मांगा। मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार दिया। लड़की के पिता ने शिवराम पुत्र लौहरे निवासी कठैला आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं हाईवे की हंसराज कालोनी में नीता नामक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न करने पर फांसी लगाकर मार दिया गया और ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताये बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में हरदोई के हरपालपुर निवासी जयपाल ने ब्रजेन्द्र पुत्र कैलाश आदि छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





