
मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिताओं को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवें में श्रीमती श्यामवती पत्नी बच्चू सिंह निवासी ग्राम बाद थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री कमलेश के पति मनीष पुत्र गिर्राज निवासी नैगाॅव ने दहेज में पाॅच लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं करने पर कमलेश का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी पुत्री के पति व सांस के साथ मिलकर चाय में जहर देकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता की माॅ ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
दूसरी घटना जनपद के महिला थाने में श्रीमती सीमा पुत्री केशव देव ग्राम मोहम्मद पुर थाना सिकन्दरा आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति संजय कुमार निवासी शास्त्री पुरम सिकन्दरा आगरा ने अपने 8 अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर शरीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया तथा पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
तीसरी घटना इसी थाना में श्रीमती ममता पत्नी पूरन सिंह निवासी भूडरसू थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति पूरन निवासी भूडरस थाना रिफाइरी मथुरा ने दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर अपने आाध दर्जन परिजनों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कराई हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS