दाऊजी मन्दिर में छप्पन भोग दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब

बलदेव। दाऊजी महाराज मन्दिर में आयोजित भव्य फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शनों को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में सुजीत बर्मा ने दाऊजी महाराज व माता रेवती की छवि पर माल्र्यापण किया। इस अवसर पर श्री बर्मा ने कहा कि दाऊ जी महाराज ब्रज के राजा हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। समय समय पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। आयोजन में विशेष सहयोगी मन्दिर के रिसीवर रामकटोर पाण्डेय, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा व अखिलेश पाठक आदि थे। इस अवसर पर मन्दिर के सेवायत कौशल किशोर पाण्डेय, हरिकिशोर पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, गोकुलेश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, महादेव पाण्डेय, वीरेन्द्र, पप्पू, केशव पाण्डेय, गंगाराम पाण्डेय, मथुरा प्रसाद, कुक्की पाण्डेय, डोरी लाल पाठक, कल्लू पाठक, रामकुमार पाण्डेय, अखिलेश पाठक, सुजीत वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login