जलने से युवक की हालत गंभीर
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत धनगांव में रात्रि के समय सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर जलता हुआ दीया गिर गया जिससे आग लग जाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया जिसे उपचार के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मान सिंह पुत्र विपतीराम निवासी धनगांव रात्रि में सो रहा था तभी उसके ऊपर जलता हुआ दिया गिर गया और बिस्तर में आग लग गयी जिससे वह बुरी तरह जल गया। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक 90 फीसदी जल चुका है जिसकी हालत गंभीर बनी हुयी है।





