आरओ वाटर कूलर प्याऊ की हुई स्थापना
गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन में आज परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं की सेवा सुश्रुशा हेतु दिल्ली निवासी सेवा भावी भक्तों ने आर ओ वाटर कूलर प्याऊ की स्थापना करायी। इस मौके पर गिरिराज मुकुट मुखार बिन्द मन्दिर के पुजारी अजुन शर्मा, सेवायत मनोज शर्मा लम्बरदार, पंण्डित हीरा बल्लभ शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर प्याऊ का लोकार्पण कराया। इस प्याऊ का निर्माण अशोक बिहार दिल्ली निवासी लाला गोपीनाथ गोयल, नवल किशोर गोयल एवं दीपक गोयल ने अपने परिक्रमार्थी भक्तों की सेवा सुश्रुशा हेतु कराया है। उन्होंने इस मौके पर बताया कि इस प्याऊ की प्रेरणा उन्हें पंडित स्व0 हरी चकाचक से प्राप्त हुई है। इस मौके पर उपस्थित लोगों में बाल किशन शर्मा, ज्ञानों पण्डित, आदि उपस्थित थे।





