दिल्ली टीम ने किया यमुना जीर्णोद्धार कार्य का औचक निरीक्षण

जाने पदाधिकारियों से आवश्यक सुझाव, कहा जल्द होगी यमुना शुद्ध

मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के पदाधिकारियों ने गोवर्धन के चन्द्र सरोवर में महा आरती करने से पूर्व रमणरेती पहुंचकर काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गोवर्धन पहंुची। गोवर्धन के सूर श्याम चन्द्र सरोवर में महंत राजेन्द्र दास महाराज व देवेन्द्र शर्मा ने महाआरती की। वहीं दूसरी ओर दिल्ली से आए प्रदीप बंसल ने अपनी टीम के साथ यहां के पदाधिकारियांे से विस्तृत चर्चा की। दिल्ली से आए पदाधिकारियों ने यहां के स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनसे मुलाकात की और यमुना शुद्धि के लिए आवश्यक सुझाव मांगे। पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही यमुना के शुद्ध होने की बात कही। इसी श्रंखला में जहां जेसीबी के माध्यम से चलाया जा रहा सफाई अभियान जारी रहा वहीं कार्यकर्ता अपने मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहे। पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि गोकुल के घाटों का जीर्णोद्धार कार्य भी वालंटियरों के नेतृत्व में कराया जा रहा है जिससे यमुना एक बार पुनः इस पावन धरती पर बहती दिखाई देगी। मीरा गोस्वामी का कहना था कि यमुना के इस पुनीत कार्य में सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा तभी यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 की यह मुहिम सार्थक हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यमुना को ब्रज में मां माना जाता है और इस मां की रक्षा करना सभी ब्रजवासियों का कर्तव्य है। राजेश तिवारी का कहना था कि यह मिशन जिस प्रकार तेजी से बढ रहा है उससे इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यमुना शुद्धि शीध्र ही होगी। मुकेश ठाकुर ने बताया कि जिन भूमि पर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर रखा था, उस भूमि पर अब यमुना बहती दिखाई देगी। यमुना के घाटों पर यमुना स्त्रोतों के माध्यम से यमुना जल लाया जा रहा है। यमुना भक्तों द्वारा वैज्ञानिकों की सोच से उपर उठकर किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय है। बैठक में केशव चतुर्वेदी, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, प्रेम चैधरी, सावित्री देवी, शालिनी, ऋतु, कृष्णा, राधा, मधु, केशवदेव चतुर्वेदी, त्रिलोक चंद, बलराम, आशीष हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, राकेश शर्मा, मदन मोहन राजपूत, विष्णु पंडित भूरा, अशोक गोस्वामी, रतन सिंह, मुकेश ठाकुर, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, लपूटी पंडित, नीरज शर्मा, लालू देशमां, गिरीश शर्मा, पवन, भोला पंडित, देवेन्द्र, दीपक, राजू, पन्नू जैन, गोविंदा, गोवर्धन से लक्ष्मण मुखिया, गोकुल से दिनेश सरदार, पवन सरदार, अजय मुखिया, दंगल गुरू, अजय आदि ने भी अपने विचार रखे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti