दिल्ली पब्लिक स्कूल में बाल मेले का भव्य आयोजन

मथुरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए बाल मेले का आयेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अविनाश द्विवेदी जी डीन आयुर्वेदिक कालेज द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबन्धक रूपेन्द्र व प्रधनाचार्य ऋचा वशिष्ठ द्वारा किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन भी किया गया। जिनकी शुरूआत गणेश वन्दना से हुई इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रंगारंग कार्यक्रमों में टैलेण्ट हंट का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया। मेले में छात्र छात्राओं ने अध्यापकों की सहायता से विभिन्न प्रकार की स्टाॅल लगायी गयी। जिनमें खाने की विविध वस्तुएँ डोसा, इडली, साँभर, चाऊमीन, दही बड़े, पेस्ट्री, पेटीज, काॅफी, पानी पूरी, क्रीम रोल और मिठाईयों के साथ दिमागी खेलों को भी सम्मलित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अभिभावकों के साथ खरीददारी की और सभी कार्यकमों का भरपूर आनन्द लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक रूपेन्द्र चैधरी व प्रधानाचार्या ऋचा वशिष्ठ ने बच्चों का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएँ दी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login