दिवंगत सैनिक की अंतिम विदाई में उमडा जनसैलाब

सौंख समाचार। सौंख क्षेत्र के नगला देविया में शनिवार को जब करीब छः दिन पूर्व ड्यूटी पर कार्यरत दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा तो गा्रमीणों का हुजुम जुट गया। सभी ने नम आंखों से दिवंगत सैनिक को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि दिये जाने तक प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर डटे रहे।

सौंख क्षेत्र के नगला देविया का होनहार कुलदीप 15 राजपूताना राइफल्स का जवान था। कुलदीप 2010 में दिल्ली से सेना में भर्ती हुआ और प्रथम नियुक्ति जम्बू मंे हुई। वर्तमान में करीब 13000 फीट ऊंचाई के पहाडी क्षेत्रं अरूणाचल के तवांग में कार्यरत था। दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर के साथ आये कैप्टन धीरज ने बताया कि दिवंगत सैनिक को गत 9 जून को ड्यूटी के दौरान सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। तत्काल चिकित्सा के लिए भेजा गया लेकिन सैनिक को बचाया ना जा सका। दिवंगत सैनिक के पिता रिटायर्ड सूबेदार सत्यपाल ने बताया कि दिवंगत सैनिक कुलदीप की शादी 2012 में खाजपुर मथुरा निवासी राजकुमारी के साथ हुई थी। दिवंगत सैनिक के एक पुत्र ध्रुव भी है। सैनिक के दो भाइयों में बडा भाई लोकेन्द्र सौंख में दुकान चलाता है जबकि छोटा भाई सत्येन्द्र सिंह आर्मी की तेैयारी में लगा हुआ है। दिवंगत को सैनिक को करीब 10 बजे उसके पुत्र ध्रुव ने मुखाग्नि दी। 

दिवंगत सैनिक की शवयात्रा में आसपास के हजारों ग्रामीणों के साथ साथ प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर संजय कुमार, तहसीलदार सदर राजकुमार यादव, एसओ मगोर्रा बबलू वर्मा, चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक चंदन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, कुं नरेन्द्र सिंह, कांग्रेस के जिलामंत्री पूरन प्रकाश कौशिक, सुरेश भगत, सोहन लाल जोशी, ज्ञानेन्द्र राणा, बलजीत सिंह, प्रहलाद सिंह, महीपाल, चन्द्रपाल चाहर, वीरेन्द्र सिंह, नीरज शर्मा, लक्ष्मण चैधरी, गुड्डा भईया आदि मौजूद रहे


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. लोक सभा अध्यक्ष पद से जुड़े विवादों का हल है आसान




Mediabharti