
शिविर में 118 मरीजों का पंजीकरण, 61 निकले पात्र
दस फरवरी को धाम में वितरित होंगे जरुरतमदों को उपकरण
दीनदयाल धामः अंत्योदक के उपासक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली में रविवार को असहाय और निशक्तजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। निश्शुल्क विकलांग सेवा शिविर लगाकर करीब 118 असहायों के रजिस्टेशन किए गए। जांच में करीब 61 निशक्तजन उपकरणों के लिए पात्र पाए गए, जिनको 10 फरवरी को धाम में आयोजित समारोह में टाईसाइकिल, व्हील चेयर, श्रणव यंत्र और बैशाखी, कैलीपर्स और कृत्रिम पैर आदि वितरित किए जाएंगें।
दीनदयाल धाम स्थित सेवा केंद्र परिसर स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में कल्याणं करोति मथुरा और पं़. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति और डाॅ. केएल गर्ग मैमोरियल कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दीनदयाल धाम में आयोजित विकलांग सेवा शिविर में फरह ब्लाॅक के गांवों से आए करीब 118 निशक्तजनों की जांच की गई। जांच के दौरान 61 असहाय उपकरणों के पात्र पाए गए। विकलांगों का परीक्षण डाॅ. सुदर्शन बेहरा ने किया। इस दौरान उनका सहयोग राजेन्द्र नेगी, आरके वर्मा, रामसनेही, फीमोश, नीरज, राहुल, अभिषेक आदि ने किया।
इस मौके पर दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल ने निशक्तजनों की सहायता के लिए लगाए गए शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में प्रकल्प प्रमुख महेश दीक्षित, धनश्याम गुप्ता, अजय, श्याम, रामगोपाल, डाॅ. रमेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चयनित निशक्तजनों को दस फरवरी को दीनदयाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में जरुरत के उपकरण वितरित किए जाएंगे। सुबह 11 जे से होनेब वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फतेहपुर सीकरी चै. बाबूलाल, अध्यक्ष लोकसेवा आयोेग छत्तीसगढ़ डाॅ. प्रदीद जोशी और विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम होंगे।
चित्र परिचयः दीनदयाल धाम में आयोजित विकलांग शिविर में निषक्तजनोें का परीक्षण करते विशेषज्ञ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS