दीपिका नहीं ये थी पहली रानी पद्मावती

दीपिका नहीं ये थी पहली रानी पद्मावतीइन दिनों अगर मीडिया में किसी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है तो वह है दीपिका पादुकोण। जैसा कि सभी जानतें हैं कि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती की भूमिका अदा करेंगीं। लेकिन जी हाँ लेकिन दीपिका पादुकोण से पहले तेजश्वनी लोणारी रानी पद्मावती की भूमिका पर्दे पर अदा कर चुकीं हैं। हालांकि यह भूमिका सिल्वर स्क्रीन के लिए नहीं छोटे पर्दे के शो चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का जौहर के लिए थी। रानी पद्मिनी का जौहर शो करीबन 108 एपिसोड का शो था लेकिन गिरती टीआरपी के चलते शो को 48 एपिसोड के बाद ही बन्द कर दिया गया। बता दें रानी पद्मावती चित्तौड़ की रानी और राजा रत्न सिंह की पत्नी थी। लेकिन उनका सारा साम्राज्य अलाउदीन खिलजी ने हथिया लिया था। जिस कारण रानी पद्मवती ने जौहर को चुना। बता दे उस जमाने में महिलाए व रानिया खुद को दुश्मनों से बचाने के लिए जलती हुई आग में कूद जाती थी। अब दीपिका पादुकोण इस किरदार को पर्दे पर कितना बखूबी निभा पाती है ये देखना काफी दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं दीपिका ने इस फिल्म के लिए करीबन 12 करोड़ 65 लाख रुपए की फीस ली हैं। इसी के साथ दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की पहली और सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। गौरतलब हैं कि फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आयेंगें तो शाहिद कपूर राजा रत्न सिंह की भूमिका अदा करेंगें। वहीं रणवीर सिंह फिल्म अलाउदीन खिलजी की भूमिका निभाते हुए। फिल्म अगले वर्ष रिलीज हो सकती हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login