दुकान का शटर काटकर हजारों की चोरी

चोरों के हौंसले बुलंद

मथुरा। राया कस्बा क्षेत्र में सबसे व्यस्त इलाके में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। चोरों ने बीती रात शटर काटकर हजारों रूपये की चोरी कर ली। मिली जानकारी अनुसार गत रात्रि कस्बे के हाथरस रोड स्थित व्यस्ततम इलाके में नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित शर्मा मार्केट में राम स्पोर्ट्स की दुकान को चोरो ने अपना निशाना बना दिया। चोरों ने दुकान के शटर को काटकर हजारों रूपये का स्पोर्ट्स का सामान व कुछ नगद रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी मनोज ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पर पहुचे राया कस्बा प्रभारी ने जायज लिया। अज्ञात चोरो के खिलाफ थाना राया में शिकायत दर्ज करा दी गई है। दुकान के शटर की हालात से ऐसा प्रतीत होता है कि शटर को किसी मशीन द्वारा तोड़ा गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti