
मथुरा। एक मीडियाकर्मी की पुत्री एवं एमबीए की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोपी एडवाकेट कमलकान्त उपमन्यु को आज बार एसोशिएशन मथुरा की सक्रिय सदस्यता से दुराचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हालांकि अभी तक बार एसोशिएशन द्वारा इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। बताया जाता है कि आज दोपहर में होने वाली बार एसोशिएशन मथुरा की पत्रकार वार्ता में इसकी अधिकारिक घोषणा कर कमलकानत उपमन्यु से बार एसोशिएशन अपने सम्बन्ध समाप्त कर लेगी। बार एसोशिएशन के सूत्रों का कहना है कि कमलकान्त उपमन्यु पर लग रहे दुराचार के आरोपों की वजह से बार एसोशिएशन की भी बदनामी हो रही है इसी लिये कुछ विद्धान अधिवक्ताओं की मांग पर कमलकान्त की सदस्यता रदद करने का प्रस्ताव मान लिया गया है और उसे दुराचार के आरोपों के कारण बार की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं इसकी अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा बार एसोशिएशन मथुरा द्वारा नहीं की गयी हैै। सूत्रों का मानना है कि इसकी घोषणा आज होने वाली पत्रकार वार्ता में की जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS