महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें मुन्हें
मथुरा। दुर्गाष्टमी के महोत्सव पर लखनऊ की सहारा स्टेट जानकी पुरम में मथुरा के नन्हें मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। शारदीय नवरात्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक सुमित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्गाष्टमी के महोत्सव में डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नन्हें मुन्हे बच्चे श्रेया व आयुषि ने नृत्य प्रस्तुत करते हुए श्रोतागण व गणमान्य दर्शकों व अतिथियों की तालियां बटोरी दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी सराहना की।





