दुष्कर्म से आजाद हो भारत : अमिताभ

दुष्कर्म से आजाद हो भारत : अमिताभविभिन्न सामाजिक सरोकारों का समर्थन करने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्मीद जताई है कि भारत दुष्कर्म की बुराई से मुक्त हो। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का संकल्प..भारत दुष्कर्म से आजाद हो।’ बिग बी ने ट्वीट के साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ का पोस्टर भी जारी किया। फिल्म में तीन महिलाएं हैं और उसके ट्रेलर से पता चलता है कि वे यौन शोषण के एक मामले से जुड़ी हैं। अभिनेता ने लेखिका-हास्य कलाकार राधिका वाज का एक संदेश भी रीट्वीट किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को उस संदेश को याद रखने का आग्रह करते हुए संदेश के साथ कैप्शन में ‘फिर से कहें’ लिखा। संदेश में कहा गया है, ‘एक महिला का शरीर लोकतंत्र नहीं होता, यह तानाशाही होती है और समय आ गया है कि तानाशाह प्रभार संभाले।’      

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अंतरिक्ष में उज्ज्वल है नए भारत का भविष्य

  1. सौर ऊर्जा विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है भारत

  1. आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार




Mediabharti