देविया में शहीद की मूर्ति का अनावरण

 गोवर्धन के गांव देविया में शहीद रायफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्यतिथि पर आए राजनैतिक नेता 

मथुरा। गोवर्धन के गाँव देविया में में शहीद राइफलमैन कुलदीप सिंह की पुण्य तिथि पर उनकी देविया में स्थापित मूर्ति का अनावरण माला पहना कर किया गया। इस अवसर पर जनपद भर के कई राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। इस अबसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने कहा कि भारत देश अमर वीर शहीदों का देश है। यहां के वीर सपूत भारत माता की आन बान शान के लिए अपनी जान न्योछाबर कर देेते है। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद मुझे याद नही कि किसी शहीद को पेट्रोल पम्प या गैस एजेन्सी सरकार द्वारा दी गई हो। शहादत के समय कोरी घोषणाए की जातीं है और समय बीत जाने के पश्चात कोई खैर खबर नही लेता। मंच के माध्यम से नरेंद्र सिंह द्वारा माँग उठाई की राइफलमैन शहीद कुलदीप सिंह के परिवार वालों को या तो गैस एजेन्सी या पेट्रोल पम्प से नवाजा जाए जिससे आने वाले समय में अपने पीछे छोड़ कर गए परिवार वालों का पालन पोषण आराम से चलता रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti