देवी के जागरण में देर रात्रि तक माता के भजनों पर झूमते रहे देवी भक्त

कैला नगर युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित पंचम विशाल मां जागरण संपन्न

मथुरा। शहर के सौंख रोड स्थित कैला देवी मंदिर के प्रांगण में कैला नगर युवा मंडल द्वारा विगत रात्रि को आयोजित पंचम विशाल माता के जगराते में बाहर से आए कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि उन्हें निहारने के लिए श्रोता रात्रि से लेकर सुबह तक अपने स्थानों पर डटे रहे। एक के बाद एक गायकों द्वारा दी गई माता के भजनों की प्रस्तुति से वातावरण देवीमय हो गया। मैनपुरी से आई अपर्णा परिहार द्वारा गाए गए चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, शिरडी वाले साई बाबा, पर्वत पे बजौ है नगाढों आदि भेंटों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति जले महारानी भवानी तेरी ज्योति जले के भजन के मध्य सपा जिलाघ्यक्ष पं0 तुलसीराम शर्मा ने अपने साथियों के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करते रहना चाहिए जिससे आने वाली पीढी में एक अच्छा संदेश जाने के साथ साथ उनमें उर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर इसमंे सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर राधे लाल गोला व अनिल शर्मा ने पं0 तुलसीराम शर्मा का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। नरहौली के तेजा ब्रजवासी ने जागरण में लागुंरियों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। लागुंरिया नेक पम्प चला दे, चटर की मटर करेगो, लागुंरियां मैरो बडो होशियार आदि भजनों को गाकर प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। इसके बाद अलीगढ से आई झांकियां सभी के आकर्षक का केन्द्र बनी। राधा कृष्ण की झांकी हो या फिर हो शिव पार्वती का ताडंव। इस मनोहारी दृश्य को भक्त एक नजर से कई मिनटों तक निहारते रहे। राजू चश्मा और जगदीश ब्रजवासी ने भी संगीत की कुछ सुरीली रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को बांधे रखने का कार्य किया। एक डोली चली एक अर्थी चली, बेटा बुलाए झट दौडी चली आए मां, बेटे का तो मान है घर में, बेटी का कोई मान नहीं, बेटियां क्यों पराई है आदि भेटों के द्वारा श्रोताओं की आखों में अश्रु लाने का कार्य किया। अंत में निकाला गया मां काली का विकराल रूप भी देखने लायक था। मां काली द्वारा किया गया चंड मुंड का संहार का दृश्य देख सभी दर्शक आश्चर्य चकित रह गए। कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण विशाल शेर पर सवार मां काली की सवारी रही जिसका पूजन करने के लिए महिलाएं व पुरूषों में होड मची रही। इस अवसर पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दिनेश गोला, सचिव संजय खण्डेलवाल, महासचिव शीतल जैन, मंत्री सोनू गोला, महामंत्री दिनेश चन्द, उपाध्यक्ष अंशू बंसल, राहुल अग्रवाल, रिंकू, हरपाल गैस वाले, गौरव खण्डेलवाल, वीरेन्द्र परिहार, बबलू भाई, टिंकू गैस वाले, गोपेश्वर भारद्वाज आदि लगे हुए थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. केवाईवी गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए बंद नहीं होंगी फास्टैग सेवाएं

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?




Mediabharti