देवी के डोले में डांस करने पर छात्रों पर चाकूओं से हमला

एक छात्र की मौत, तीन घायल

मथुरा। मथुरा से नरी सेमरी जा रहे देवी डोले में एक विश्व विद्यालय के छात्रों द्वारा नृत्य करने पर डोले में शामिल लोगों ने छात्रों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिससें चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ हालत गंभीर होने पर तीन छात्रों को आगरा रैफर कर दिया गया। जिन्हें पुष्पाजंलि में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहाॅ एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक छात्र के परिजनों को दे दी गई हैं। सूचना पर छात्र के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पर आ गये थे। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि मथुरा से नरी सेमरी देवी मन्दिर के लिए डोला जा रहा था कि जैसे ही डोला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के चैकी जैत क्षेत्र में पहुंचा तभी एक विश्वविद्यालय के छात्र डोले में आकर डांस करने लगें जिसका डोले में चल रहें लोगों ने विरोध किया तो डोले में चल रहें लोगों व छात्रों में मारपीट हुई और देखतें ही देखतें चाकूवाजी होने लगी। सूचना मिलतें ही क्षेत्रीय पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंच गई। मामला छात्रों से जुड़ा होने पर तत्काल घटना की सूचना जिला मुख्यालय दी गई। सूचना मिलतें ही एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी शैलेन्द्र पांडे, सीओं सदर अनिल यादव, कोतवाली प्रभारी वृन्दावन अखिलेश त्रिपाठी मय फोर्स के पहुंच गये। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल छात्र प्रवीन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी हाथरस, शिवा सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी हाथरस, यतीश तौमर निवासी अलीगढ़ व आशू पुत्र कारे निवासी हाथरस घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ हालत गंभीर होने पर आशु, शिव व यतीश की हालत गंभीर होने पर आगरा के पुष्पाजंलि में भर्ती कराया गया। जहाॅ यतीश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिश ने यतीश के शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस ने मृतक व घायल छात्रों के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया हें। सूचना पर मृतक व घायल छात्रों के परिजन भी आ गये। घायल प्रवीन ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और उसके घायल साथी राजीव एकेडमी के पास कमरा लेकर रहते है तथा माॅ के डोले पर मात्र नृत्य करने पर डोला में शामिल लोगों ने उन पर चाकूओं से हमला कर दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti