देशी-विदेशी हजारों भक्त पहुंचे श्रीधाम राधाकुंड

देशी-विदेशी हजारों भक्त पहुंचे श्रीधाम राधाकुंड मथुरा । श्रीधाम राधाकुंड में कार्तिक नियम सेवा महोत्सव का शुभारंभ हो होगा। इस महोत्सव में आसाम, त्रिपुरा, मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं विदेशी भक्तों ने डेरा डाल लिया है। दामोदर माह एवं उद्यापन में भक्तगण पूरे एक माह के लिए बुधवार प्रातः स्नान व दोपहर में अनुष्ठान, जप एवं भागवत कथा आयोजन हुआ। गद्दी महंत प्रतिनिधि बाबा केशव दास ने बताया कि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं ब्रज में की हैं। इसी नियम सेवा में 22 व 23 अक्टूबर को श्यामकुंड व राधाकुंड में मध्य रात्रि को लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। इसके अलावा दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, श्रीगोपाष्टमी, उत्थान एकादशी, चातुर्मास व्रत आदि कार्यक्रम किये जाएंगे। राधारानी कुंड पर रोजाना दीपदान महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को देखते हुए राधारानी कुंड की ओर विशेष प्रकाश की व्यवस्था की गई है। विदित हो कि कार्तिक नियम के अवसर पर राधाकुंड के राधा गोपीनाथ मंदिर में श्रीनित्यानंद महाप्रभु बैठक के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण सेवायत ब्रजमोहन एवं कृष्णा गोस्वामी एड. द्वारा किया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti