मथुरा। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमगांव तिराहा से रविवार रात्रि पुलिस ने देशी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राया थाना में तैनात उपनिरीक्षक रामरतन सिंह ने नीमगांव तिराहा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 16 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक पुत्र विजयपाल निवासी काजीनगर मांट रोड थाना राया बताया।





