साइकिल यात्री भाईचारे का संदेश देते हुए
मथुरा। अमरावती महाराष्ट्र संघ से जम्मू कश्मीर कटरा तक साइकिल यात्री दो रोज पूर्व मथुरा आये, यहां पर इनका स्वागत किया गया। ये लोग देश की उन्नति और भाईचारे के लिये साईकिल यात्रा पर निकले हैं। नौ सदस्यीय टीम साइकिल से वैष्णो देवी कटरा यात्रा पंहुचेगी। मथुरा में इनका कृष्ण यादव पंचायती धर्मशाला संचालकों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रियों में किशोर मारडकर, किरण मण्डल, अतुल ढेरे, निलेश पारे, शैलिक सनके, विनोद इंगले, सुभाष मसोदकर, गोलू कुरिल, प्रवीण मालवे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजू यादव, बंटा यादव, लालबाबू, अरूण कुमार आर्य, संतोश यादव, छीतरमल यादव, गौरीशंकर यादव, भगवान सिंह यादव, सेठी यादव, यमुना यादव, नरेन्द्र यादव, किशन शर्मा, रवि शर्मा, दयाल यादव, अमित दत्ता, योगेश यादव ने इनका सम्मान किया और सहयोग दिया।





