देश में 19 व 26 को बंद रहंगे सभी पेट्रोल पंप

देश में 19 व 26 को बंद रहंगे सभी पेट्रोल पंपनई दिल्ली । पेट्रोलियम डीलर्स के विरोध के चलते बुधवार को शाम के समय पेट्रोल-डीजल लेने में परेशानी हो सकती है। 19 अक्टूबर से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांग के समर्थन को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन की मांग है कि वर्तमान में उन्हें जिस फॉर्मूले के अनुसार कमीशन दिया जाता है, उसमें बदलाव किया जाए। 

 

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर से चार चरणों में विरोध करने का फैसला किया है। इस दौरान, पेट्रोल पंप आंशिक और पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। एसोसिएशन के अनुसार 19 और 26 अक्टूबर को देश के सभी 53,400 पेट्रोल पंप 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप बंद रहने का समय शाम के 7 बजे से 7.15 तक रहेगा। 15 नवंबर को सभी 53,400 पेट्रोल पंप पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट एक बडी समस्या है। ट्रांसपोर्ट और टेंडर की समस्या तो बनी ही रहती है। डीलर कमीशन बढने से पेट्रोल के दाम में 4 अक्टूबर को 14 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। डीजल10 पैसे लीटर महंगा हुआ था।         

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बाबा - भक्त संवाद : पेट्रोल की मार, कौनसी सरकार है जिम्मेदार!

  1. BP PLC भारत में खोलेगी 3500 पेट्रोल पंप

  1. पेट्रोल 3.38 रूपए और डीजल 2.67 रूपए प्रति लीटर हुआ महंगा




Mediabharti