देहातों में नहीं है प्रतिभाओं की कमीः उपमन्यु

 राया के गोपालबाग में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते करते उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट।

राया क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ

मथुरा। देहात में कपिल देव और महेन्द्र सिंह धौनी जैसे खिलाडियों की कमी नहीं है। भारत के हर गली कूचे में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं लेकिन उनको उभरने का अवसर नहीं मिलता है। समाजिक संगठनों को चाहिए कि ऐसे कार्य में रूचि रखें, जिससे क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सके। उक्त विचार उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने राया के गोपालबाग में आयोजित राया क्रिकेट कप टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान व्यक्त किए। 

कस्बा राया के गोपालबाग में राया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मैदान में क्रिकेट खेल कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल को चुनौती मान कर खेल की भावना से खेले। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलता है। पहले दिन एसपी एकेडमी हाथरस और राया क्रिकेट क्लब मथुरा के मध्य टूर्नामेंट खेला गया। टस जीत कर हाथरस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता योगेश तिवारी, प्रभाश भारद्वाज, मुकेश अग्रवाल, ओमा गुरू, जिलानीशाह, प्रहलाद वर्मा, लाल सिंह त्यागी, निरोत्तम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, गनेशीलाल शर्मा, डाघ्रघुराज चैधरी, सौरभ शर्मा, रामस्वरूप कुशवाह, प्रमोद अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti